ramcharitmanas

ठाणे के प्रमुख बिल्डरों के यहां छापे, 520 करोड़ रुपए का कालाधन मिला

Updated: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (00:37 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बड़े बिल्डर्स के यहां छापा मारकर 520 करोड़ रुपए से ज्यादा की अज्ञात स्रोतों से हुई आय का पता लगाया है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि 12 जनवरी को बोरीवली, मीरा रोड और भयंदर में तलाशी और छापे की कार्रवाई की गई।

आयकर विभाग ने छापा मार कार्रवाई में बिना किसी लेखे-जोखे वाली 10.16 करोड़ रुपए नकदी भी बरामद की है।आयकर विभाग के लिए नीति निर्धारित करने वाले बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी बयान के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान बरामद नकदी सहित पिछले वर्षों को मिलाकर कुल 520.56 करोड़ रुपए की बेहिसाब राशि मिली है।

बयान के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पता चला है कि जमीन और फ्लैट बेचने से मिले धन सहित बहुत सारी आय का कोई हिसाब नहीं दिखाया गया है।बोर्ड ने कहा कि समूह ने सेल्फ असेसमेंट कर भरने की बात कही है।(भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख