dharma sangrah

मुश्किल में एसएसपी, घर से मिले पुराने नोट

Updated: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (09:04 IST)
मुजफ्फरपुर/पटना। बिहार की विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) की एक टीम ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विवेक कुमार के आवास सहित विभिन्न ठिकानों पर आज छापेमारी में करीब 40 हजार रुपए नोटबंदी वाले पुराने नोट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए।
 
एसवीयू के महानिरीक्षक रत्न संजय ने बताया कि उक्त मामले में रविवार को पटना स्थित निगरानी के थाने में विवेक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
 
उन्होंने बताया कि विवेक कुमार के घर की तलाशी के दौरान अब तक 5.50 लाख रुपए नकद, 5 लाख रुपए के जेवरात और नोटबंदी वाले 45,000 रुपए के पुराने नोट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। तलाशी जारी है।
 
संजय ने बताया कि विवेक कुमार पर अपनी बचत से तीन गुणा अधिक आय इकट्ठा करने का आरोप था।
 
मुजफ्फरपुर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसवीयू की टीम के विवेक कुमार के आवास पहुंचने पर वहां के सभी सुरक्षा गार्ड को बाहर निकाल दिया गया।
 
विवेक के आवास में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन बंद करा दिए गए और घर के अंदर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इस छापेमारी में एसवीयू टीम में दो पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।
 
एसवीयू की टीम विवेक कुमार के मुजफ्फरपुर एवं पटना समेत उत्तर प्रदेश और दिल्ली के भी कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विवेक कुमार भागलपुर में एसएसपी रहे थे। भागलपुर में भी कुछ लोगों पर एसवीयू की नजर है। (भाषा) 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

अगला लेख