Hanuman Chalisa
✕

किसानों के आंदोलन को नैतिक समर्थन देने के लिए जल्लीकट्टू के कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (00:07 IST)
चेन्नई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को पोंगल के दिन तमिलनाडु का दौरा करेंगे, जहां वे 'जल्लीकट्टू' से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस अलागिरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 'जल्लीकट्टू' तमिलनाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है, जो पोंगल त्योहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकड़ने एवं उन्हें काबू करने की कोशिश करते हैं।
 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी मदुरै जिले के अवनीपुरम में 'जल्लीकट्टू' कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अपना नैतिक समर्थन देंगे। अलागिरी ने कहा कि बैल किसानों का प्रतीक हैं और उनकी जीविका का हिस्सा हैं। उनके मुताबिक राहुल गांधी का दौरा किसानों और समृद्ध तमिल संस्कृति को सम्मान देने के लिए है।
ALSO READ: Kisan Andolan : किसानों की समस्या को लेकर राहुल का प्रधानमंत्री मोदी पर फिर हमला
अलागिरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इस दौरे पर किसी चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस साल अप्रैल-मई में तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव होना है। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन किया तथा इसके अलावा राज्य के किसी दूसरे दल ने इनका समर्थन नहीं किया।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का यह भी कहना था कि राहुल गांधी का इस बार द्रमुक के नेता एमके स्टालिन या किसी अन्य नेता से मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस महीने के आखिर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पश्चिमी तमिलनाडु का दौरा कर सकते हैं और उस दौरान उनके सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात की संभावना है। अलागिरी ने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: दुनिया की 178 दिग्गज वेबसाइटों पर साइबर हमला, ऐसे की जा रही थी चोरी

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख