biodatamaker
✕

राहुल गांधी का मोदी पर तीखा प्रहार, आज नारा लगता है चौकीदार चोर है

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2019 (21:39 IST)
रांची। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की अपनी पहली रैली में शनिवार को यहां मोरहाबादी मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि साढ़े चार वर्ष पूर्व मोदी नारे लगवाते थे, अच्छे दिन आएंगे लेकिन आज नारा लगता है, चौकीदार चोर है।
 
राहुल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले से ही लगातार सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। लेकिन मैंने वर्ष 2004 में राजनीति में कदम रखने के बाद कभी कोई झूठ नहीं बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं देश में आजकल जहां भी जाता हूं, जैसे ही बोलता हूं- चौकीदार... लोग पलटकर जवाब देते हैं- चोर है...।
 
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर साढ़े चार वर्षों में ऐसा क्या बदल गया कि लोग देश के चौकीदार को चोर कहने लगे? राहुल ने हंसी उड़ाते हुए कहा कि हमारे इस नारे को सुनकर बहुत सारे चौकीदार मेरे पास आए और कहने लगे कि आप ने तो देश के सभी चौकीदारों को बदनाम कर दिया है लेकिन हम लोग तो ईमानदार हैं। लिहाजा आप सिर्फ यह कहें कि देश का चौकीदार चोर है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसीलिए अब मैं नारे लगवाता हूं कि देश का चौकीदार चोर है, क्योंकि उसने देश की वायुसेना का 30 हजार करोड़ रुपए चुराकर अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया जिससे कि वे चुनावों में उनकी मदद कर सकें।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जहां जाते हैं वहां नफरत फैलाते हैं और तोड़ने का काम करते हैं जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता जहां जाते हैं वहां नफरत मिटाने का काम करते हैं और लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए मोदी ने 15 उद्योगपतियों के माफ कर दिए। ऐसे में यदि किसानों और गरीबों का पैसा हम माफ करते हैं और उनके खाते में सीधे न्यूनतम आय का धन डालते हैं तो क्या गलत है?
 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस 'परिवर्तन उलगुलान महारैली' में राज्य में गठबंधन सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखंड विकास मोर्चा के नेता भी शामिल हुए। वर्ष 2014 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस नेता राहुल की झारखंड में यह पहली जनसभा थी। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख