ganesh chaturthi

राहुल गांधी 2019 के चुनाव में बनेंगे विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, स्टालिन ने की वकालत

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (11:02 IST)
चेन्नई। द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की पुरजोर वकालत करते कहा कि गांधी परिवार के वारिस राहुल गांधी में फासीवादी नरेन्द्र मोदी सरकार को परास्त करने की क्षमता है।
 
 
स्टालिन की यह अपील द्रमुक की उसी परंपरा का हिस्सा है, जब उनके पिता दिवंगत एम. करुणानिधि ने नेतृत्व की कमान संभालने के लिए इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी को आमंत्रित किया था। द्रमुक अध्यक्ष यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे जिसमें आंध्रप्रदेश और केरल के मुख्यमंत्रियों क्रमश: एन. चन्द्रबाबू नायडू और पी. विजयन ने भी भाग लिया। भाजपा की अगुवाई वाले राजग से संबंध तोड़ने के बाद से ही नायडू अगले संसदीय चुनाव के लिए भाजपा विरोधी एक महागठबंधन बनाने के प्रयासों में लगे हैं।
 
स्टालिन ने बीते समय को याद करते हुए कहा कि दिवंगत इंदिरा गांधी के प्रति समर्थन जाहिर करते हुए करुणानिधि ने 1980 में ऐलान किया था कि 'पंडित नेहरू की बेटी का स्वागत है। एक स्थायी सरकार दें।' इसी प्रकार उन्होंने 2004 में सोनिया गांधी को यह कहते हुए निमंत्रित किया था कि 'इंदिरा गांधी की बहू का स्वागत है, भारत की बेटी जीतनी चाहिए।'
 
स्टालिन ने कहा कि 2018 में थैलाइवार कैलंगनार की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मैं प्रस्ताव करता हूं कि हमें दिल्ली में एक नया प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। हम एक नया भारत बनाएंगे। थैलाइवार कैलंगनार का बेटा होने के नाते मैं तमिलनाडु से राहुल गांधी की उम्मीदवारी का प्रस्ताव करता हूं। यहां अन्ना अरिवलयम में द्रमुक के मुख्यालय पर करुणानिधि की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किए जाने के बाद रैली का आयोजन किया गया था।
 
इस समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित थे। 
स्टालिन ने कहा कि राहुल में फासीवादी नाजी मोदी सरकार को परास्त करने की क्षमता है। मैं मंच पर मौजूद सभी सम्मानित पार्टी नेताओं से अपील करता हूं कि हम राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेंगे, हम देश को बचाएंगे। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

अगला लेख