sundarkand
✕

राहुल ने अमेठी के किसानों के लिए भेजे इसराइली केले के पौधे

Updated: सोमवार, 19 नवंबर 2018 (21:01 IST)
लखनऊ। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लगातार दौरों के बीच स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने अपने चुनाव क्षेत्र के किसानों से किए अपने वादे को निभाते हुए उन्हें इसराइल के केले के पौधे भेजे हैं।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता अंशुल अवस्थी ने बताया कि स्थानीय किसान अपने सांसद गांधी से उनकी पिछली यात्रा के दौरान मिले थे और उनसे केले की खेती में संभावना के बारे में बातचीत की थी। इस पर पार्टी अध्यक्ष ने उनके लिए 40 हजार केले के पौधे भेजे हैं।
 
अवस्थी ने बताया कि यहां इसराइल से लाए गए केले के पौधे जी-9 प्रजाति के हैं जिनकी पैदावार काफी अधिक होती है। क्षेत्र के किसानों के बीच इन पौधों को बांटने की जिम्मेदारी खेतिहर मजदूर कांग्रेस के प्रमुख अनिल शुक्ला को दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इन पौधों को बांटने का काम इंदिरा गांधी के जन्मदिवस से शुरू होकर सोनिया गांधी के जन्मदिवस 9 दिसंबर तक चलेगा।
 
भाजपा नेता राहुल गांधी पर अक्सर आरोप लगाते रहे हैं कि इतने लंबे समय तक गांधी परिवार का चुनावी गढ़ होने के बावजूद इस चुनावी क्षेत्र के आधारभूत विकास के लिए कुछ नहीं किया गया। 2014 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं ताकि वे 2019 के चुनाव में कांग्रेस से उनकी परंपरागत सीट छीन सकें। कहा जाता है कि इस साल ईरानी ने अमेठी की महिलाओं के लिए करीब 10 हजार साड़ियां भेजी थीं। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख