suvichar
✕

राहुल गांधी की जयपुर यात्रा पर ग्रहण की छाया

Updated: शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (15:24 IST)
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 11 अगस्त को प्रस्तावित यात्रा ओैर विधानसभा चुनाव अभियान के शंखनाद की शुरुआत को लेकर राजनीतिक हल्कों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
 
गांधी एक दिवसीय यात्रा पर 11 अगस्त को जयपुर आ रहे है। इस दिन अमावस्या के साथ-साथ सूर्य ग्रहण भी है जिसके कारण मंदिरों के पट बंद रहने की संभावना है। गांधी इसी दिन राहुल रोड शो भी करेंगे तथा पार्टी के नेताओं को चुनाव जीतने के मंत्र देने के साथ ही मंदिरों के दर्शन करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
 
राजनीतिक पंडितों के अनुसार भारतीय परम्परा के अनुसार अमावस्या को कोई शुभ कार्य नहीं होता और ग्रहण के दिन तो किसी भी स्थिति में इसे शुभ नही माना जाता है।
 
ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक शुक्रवार रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा और इसी दिन दिन के लगभग डेढ़ बजे पूर्ण ग्रहण काल शुरू होगा जो सायं पांच बजे तक रहेगा जिसके बाद ही मंदिरों के पट खुलेंगे।
 
पार्टी की ओर से सूर्यग्रहण को देखते हुए गांधी के मंदिर दर्शन के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस संबंघ में प्रमुख ज्योतिषाचार्यो और पंडितों के साथ गुपचुप बैठके चल रही हैं। पार्टी की ओर से गांधी के कार्यक्रमों में रोड शो करने और रामलीला मैदान में सभा करने के कार्यक्रमों की तो पुष्टि की जा रही है, लेकिन मंदिर दर्शन के बारे में चुप्पी साधी हुई है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख