shradh paksha
✕

काले जादू मामले में राधे मां को राहत

Updated: सोमवार, 5 अक्टूबर 2015 (19:26 IST)
मुंबई। महानगर पुलिस ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि स्वयंभू महिला संत राधे मां द्वारा काला जादू कानून के उल्लंघन का कोई सबूत नहीं पाया गया है। पुलिस ने कहा कि 'शिकायतकर्ताओं, गवाहों और संदिग्ध के बयान दर्ज करने और सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां के आवास पर छापेमारी के बाद महाराष्ट्र मानव कुर्बानी एवं अन्य अमानवीय, शैतानी एवं अघोरी कार्य की रोकथाम तथा उन्मूलन एवं काला जादू कानून के प्रावधानों के उल्लंघन का साक्ष्य नहीं पाया गया।’
न्यायमूर्ति वीएम कनाडे और शालिनी फनसालकर जोशी की खंडपीठ के समक्ष पुलिस ने हलफनामा दायर किया है। वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट की याचिका पर हलफनामा दायर किया गया जिसमें राधे मां के खिलाफ अश्लीलता के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की गई और बताया गया कि उनकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
 
पुलिस ने अपने हलफनामे में कहा कि ब्रह्मभट्ट की शिकायत पर उनका बयान दर्ज किया गया और राधे मां का भी बयान दर्ज किया गया जिन्होंने दावा किया कि उन्हें फंसाया गया है। इसने कहा ‍कि डॉली बिंद्रा की तरफ से मिली शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 
मामले में ब्रह्मभट्ट गवाह होंगी। नंदनवन भवन (राधे मां का आवास) पर छापेमारी भी की गई लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।’’ हलफनामे में बताया गया है कि राधे मां द्वारा संचालित न्याय की स्थिति का पता लगाने और इसकी कार्यप्रणाली में किसी वित्तीय अनियमितता का पता लगाने के लिए 26 अगस्त को चैरिटी आयुक्त के कार्यालय को पत्र लिखा गया है। 
 
आयकर विभाग को पत्र लिखकर वित्तीय अनियमितताओं पर गौर करने को कहा गया है, क्योंकि यह पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उच्च न्यायालय ने हलफनामे के अवलोकन के बाद मामले की सुनवाई दो हफ्ते के लिए स्थगित कर दी। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर