Hanuman Chalisa

कुतुब मीनार के 50 साल पुराने दरवाजे, खिड़कियां बदले जाएंगे

Updated: रविवार, 1 जुलाई 2018 (20:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में स्थित सदियों पुरानी विरासत कुतुब मीनार के लकड़ी के पुराने दरवाजों और खिड़कियों को बदलने का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह काम इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा।

कुतुब मीनार देश की सबसे ऊंची मीनार है। इसकी ऊंचाई 72.5 मीटर है। इसका नवीकरण 50 साल बाद हो रहा है। साल की लकड़ी से बने इसके दरवाजे और खिड़कियां बहुत पुराने हो गए थे और इनमें दरारें भी पड़ गई थीं जिसके कारण मीनार के भीतर पक्षी और चमगादड़ घुस जाते थे। एएसआई (दिल्ली क्षेत्र) के अधीक्षक पुरातत्वविज्ञानी एनके पाठक ने बताया, ‘जमीनी काम करीब एक महीने पहले शुरू हुआ और दरवाजे - खिड़की बदलने का काम जारी है। पूरे काम की लागत आठ लाख रुपए है। यह काम जुलाई अंत तक खत्म हो जाएगा।’

पत्थर से बनी इस विरासत का व्यास तले पर 14.32 मीटर और शीर्ष पर 2.75 मीटर है। पाठक ने बताया कि दरवाजों और खिड़कियों की दरारों से पक्षी और चमगादड़ खासकर कबूतर भीतर घुस जाते थे और उनकी बीट के कारण साफ - सफाई एक समस्या बन गई थी और इससे मीनार के पत्थरों को नुकसान पहुंच रहा था। (भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख