dharma sangrah

खराब मौसम के कारण विमान रनवे से फिसला, 306 यात्री बाल-बाल बचे

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (00:46 IST)
कोच्चि। दोहा से 306 यात्रियों के साथ कोच्चि आ रहा कतर एयरवेज का एक विमान भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया। कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और विमान सेवा पर भी कोई असर नहीं पड़ा।

 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि रनवे पर उतरते समय मौसम ठीक था। इसी बीच तेज बारिश और हवाओं के कारण दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर यह पहले से तय सेंट्रल लाइन से कुछ मीटर दूर चला गया। पायलट ने तुरंत इसे सही किया। इसके बाद विमान को सही रास्ते पर लाकर पार्किंग-वे तक लाया गया।
 
घटना में रनवे की 12 लाइटों को नुकसान पहुंचा। मलबे को तुरंत हटा दिया गया और 3 बजकर 38 मिनट पर परिचालन शुरू हो गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घटना की जांच का आदेश दिया है। घटना के बाद दोहा की वापसी वाली उड़ान रद्द कर दी गई और यात्रियों के लिए दूसरी उड़ानों में व्यवस्था की गई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख