suvichar

नाबालिग निकला पीएम मोदी की भतीजी से झपटमारी करने वाला

Updated: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (10:04 IST)
प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी का पर्स शनिवार सुबह बदमाशों ने छीन लिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और झपटमारी करने वालों में एक आरोपी नाबालिग निकला। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को फिलहाल बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस आरोपी की उम्र संबंधी जांच कराई जाएगी।

खबरों के मुताबिक, शनिवार को ऑटो से उतर रहीं प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी दमयंती को झपटमारों ने निशाना बनाया था। बाद में सिविल लाइंस थाने सहित पूरी दिल्ली पुलिस झपटमारों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उसे बालिग मानकर चल रही थी।

न्यायालय में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने उम्र संबंधी कुछ सबूत पेश किए, जिसके अनुसार उसकी उम्र 18 साल से कम है। इसके बाद अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब नाबालिग करार दिए गए आरोपी की जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उम्र के निर्धारण के लिए नाबालिग द्वारा पूर्व में किए गए अपराध की भी जानकारी खंगाल रही है। वहीं इस मामले का दूसरा आरोपी तिहाड़ जेल में बंद है। आरोपियों के पास से वह सामान भी मिल गया है, जो उन्होंने युवती से गुजरात समाज भवन के सामने से शनिवार सुबह झपटा था।

राजधानी दिल्ली में लूट और झपटमारी की वारदातों का बढ़ता आंकड़ा इस बात की तस्दीक करता है कि दिल्ली अब स्नैचिंग कैपिटल बन चुकी है। इस साल 30 सितंबर तक झपटमारी की 4762 वारदातें दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में एक 21 साल का है, जो सदर बाजार का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद वो सोनीपत जाकर अपने रिश्तेदार के यहां छुप गया था। उसने स्नैचिंग में इस्तेमाल स्कूटी सुल्तानपुरी में अपनी मौसी के यहां छुपा दी थी, जबकि दूसरा आरोपी सुल्तानपुरी से पकड़ा गया है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

UP में रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

अगला लेख