kundali milan
✕

पुरी पटाखा विस्फोट में मृतकों की संख्या 8 हुई, 22 अन्य का इलाज जारी

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिए घटना की जांच के आदेश

Updated: शनिवार, 1 जून 2024 (15:02 IST)
Puri firecracker explosion: ओडिशा (Odisha) के पुरी में पटाखों में विस्फोट (firecracker explosion) की घटना में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 8 हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुरी में बुधवार शाम भगवान जगन्नाथ (Jagannath) के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में हुए विस्फोट में 30 लोग घायल हो गए।

ALSO READ: Jagannath Rath Yatra 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा पर जाने के लिए करें ये तैयारी
 
अब तक 8 लोगों की मौत : विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि इनमें से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 22 अन्य का पुरी, भुवनेश्वर और कटक के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान अस्पताल में 2 और लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि कई और लोगों की हालत गंभीर है।

ALSO READ: BJP ने भगवान जगन्नाथ का अपमान किया, राहुल गांधी का चुनावी रैली में बड़ा आरोप
 
मुख्यमंत्री ने दिए घटना की जांच के आदेश : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। अधिकारी ने बताया कि पुरी जिलाधिकारी की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने के लिए पहले ही कदम उठा चुके हैं।
 
राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यव्रत साहू ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस बीच पुरी पुलिस ने कहा कि उसने स्वत: संज्ञान लेते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख