Daily Horoscope
✕

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated: रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (09:46 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह सुबह 8 बजे शुरू हुआ। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगभग 19,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पंजाब में 8 नगर निगमों-अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा के 2,302 वार्डों तथा 109 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कुल उम्मीदवारों में से 2,832 निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2,037 सत्तारूढ़ कांग्रेस के और 1,569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और बसपा के उम्मीदवारों की संख्या क्रमशः 1,003, 1,606 और 160 है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 4,102 मतदान केंद्र बनाए हैं जिनमें से 1,708 को संवेदनशील और 861 को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है।

राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि शाम 4 बजे तक मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले मतदाताओं को मतदान करने दिया जाएगा। मतदान के लिए लगभग 7,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई गई हैं। मतगणना 17 फरवरी को होगी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख