biodatamaker
✕

पंजाब कांग्रेस में नहीं थमी कलह, सभी की नजरें अमरिंदर पर

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (09:47 IST)
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में पिछले कई महीनों से जारी कलह थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी विवाद सुलझाने के लिए दिल्ली में मैराथन बैठकें चल रही है। इस बीच सभी की नजरें कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगी हुई है।
 
पिछले तीन दिनों में लगभग सभी विधायकों और सांसदों से मिलने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे, हरीश रावत और जेपी अग्रवाल की सदस्यता वाले पैनल ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव में हारे उम्मीदवारों को बुलाया है। पैनल आज सबसे पहले सांसद मनीष तिवारी से बात करेगा। इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह के आज या कल दिल्ली आने की संभावना है।
 
पिछले 3 दिनों में राज्य के करीब 80 कांग्रेस नेता इस समिति के समक्ष पेश होकर अपनी बात रख चुके हैं। इनमें से अधिकतर विधायक हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सप्ताह में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। विधायक परगट सिंह समेत कई अन्य नेता भी मुख्यमंत्री से नाराज बताए जा रहे हैं।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

हरिद्वार को मिली 3 महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

अगला लेख