dharma sangrah
✕

पुलवामा में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Updated: रविवार, 23 सितम्बर 2018 (12:05 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज सुबह पुलवामा के त्राल इलाके के डॉ गनी गुंड मोहल्ला अरिपाल नामक गांव में एक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षाबल के जवान गांव में जैसे ही एक निश्चित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे कि तभी वहां पहले से मौजूद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है।
 
सूत्रों के मुताबिक अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए आस-पास के इलाकों में भी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। (वार्ता) 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख