dharma sangrah

पाकिस्तान की तारीफ करना अध्यापिका को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (20:35 IST)
बेंगलुरु। एक ओर जहां सारा देश पुलवामा हमले को लेकर गमजदा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की तारीफ करने के आरोप में कर्नाटक के एक निजी स्कूल की एक अध्यापिका को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बेलगावी के शिवपुरा स्थित स्कूल की अध्यापिका जिलेखा बी को शनिवार की रात तब गिरफ्तार कर लिया गया, जब सोशल मीडिया पर उसने 'पाकिस्तान की जय हो' लिखा।

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के समर्थन में टिप्पणी करने के मामले में राज्य में यह दूसरी गिरफ्तारी है। शनिवार को शहर के एक कॉलेज के एक कश्मीरी छात्र को भी गिरफ्तार किया गया था जिसने सोशल मीडिया पर जैश-ए-मोहम्मद के हमलावर आतंकवादी की तारीफ की थी।
 
पुलिस ने बताया कि बेलगावी निवासी अध्यापिका को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसे वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अध्यापिका के पोस्ट से लोगों का गुस्सा भड़क उठा था।

कुछ युवा उसके घर के पास एकत्र हो गए थे जिन्होंने पथराव किया और उसके घर को कथित तौर पर जलाने की कोशिश की। घटनास्थल पर तुरंत पुलिस पहुंच गई थी और महिला तथा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था।
 
पुलिस ने इससे पहले शनिवार को कश्मीर के बारामूला जिला निवासी 23 वर्षीय छात्र ताहिर लतीफ को गिरफ्तार किया था। उसने जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार और शहीद जवानों के शवों की कथित तौर पर तस्वीरें लेकर इन्हें व्हॉट्सअप पर अपना डिस्प्ले प्रोफाइल बनाया था और आतंकवादी की तारीफ की थी।

पुलिस ने एक अन्य कश्मीरी युवक आबिद मलिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है जिसने फेसबुक पर कथित तौर पर आतंकी हमले की तारीफ करते हुए इसे असली सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया था। शिकायत दर्ज होने के बाद फेसबुक ने उसका अकाउंट डिलीट कर दिया था। 

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

नेपाल में कैसे आई इतनी भयानक बाढ़? वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

नेपाल आपदा के बाद भारत ने हिमालय पर निगरानी बढ़ाई

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

अगला लेख