sundarkand
✕

प्रयाग महाकुंभ से पहले यूपी में होंगे 5 और महाकुंभ

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (20:55 IST)
फैजाबाद। उत्तरप्रदेश सरकार के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ इस बार इलाहबाद (प्रयाग)में लगने वाले महाकुंभ से पूर्व महाकुंभ की पौराणिक महत्व को समझाने के मद्देनजर प्रदेश के पांच अलग-अलग स्थानों पर महाकुंभ का आयोजन करा रहे हैं, जिनका विभिन्न उद्देश्य भी होगा।
 
प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने फैज़ाबाद में इस उद्देश्य से निरीक्षण एवं बैठक कर जानकारी देते हुए कहा की हमारी सरकार इस बार प्रयाग में लगने वाले महाकुंभ से पूर्व प्रदेश में समरसता कुंभ करने की तैयारी में जुटी हुई है, जिसके माध्यम से महाकुंभ के वैचारिक व पौराणिक महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा की प्रदेश के पांच जिलों में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिनके अलग-अलग उद्देश्य होंगे जिसमें से वाराणसी में पर्यावरण महाकुंभ के माध्यम से पर्यावरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम होगा, प्रयाग में सद्भावना महाकुंभ के अंतर्गत सद्भावना व समरसता का विषय होगा, लखनऊ में प्रदेश के युवाओं के लिए युवा महाकुंभ आयोजित कर प्रदेश के युवाओं को दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। 
 
महिलाओं हेतु मातृशक्ति महाकुंभ भी आयोजित किया जा रहा है एवं 16 दिसंबर को अयोध्या की धरती पर पहली बार समरसता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समरसता पर वृहद रूप से चर्चा होगी। शास्त्री ने कहा कि हमारा हिंदुस्तान इसीलिए अन्य देशों से से अलग जाना व पहचाना जाता है, जहां सद्‍भावना और समरसता समाहित है।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख