गुजरात में पठान पर बवाल, विहिप- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर
अहमदाबाद। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अहमदाबाद के वस्त्रपुर इलाके में स्थित एक मॉल में हंगामा किया और हिंदी फिल्म पठान के पोस्टर आदि फाड़े। पठान में शाहरूख खान और दीपिका पदुकोण मुख्य भूमिका में हैं।
पुलिस निरीक्षक जेके डांगर ने बताया कि वस्त्रपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विहिप द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते और पठान के पोस्टर और इसके कलाकारों के बड़े कटआउट को फाड़ते हुए देखा जा सकता है।
#WATCH | Gujarat | Bajrang Dal workers protest against the promotion of Shah Rukh Khan's movie 'Pathaan' at a mall in the Karnavati area of Ahmedabad (04.01)
— ANI (@ANI) January 5, 2023
(Video source: Bajrang Dal Gujarat's Twitter handle) pic.twitter.com/NelX45R9h7
उल्लेखनीय है कि विहिप की गुजरात इकाई ने पहले कहा था कि वह राज्य में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देगी।
