रामलीला के दौरान बड़ा हादसा, राम के तीर से रावण हुआ अंधा, मुकदमा दर्ज
Sonbhadra Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, श्रीराम का किरदार निभा रहे व्यक्ति का तीर रावण का किरदार निभा रहे सुनील कुमार की आंख में लग गया, जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई। घटना के बाद सुनील के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यह घटना 13 नवंबर 2025 देर रात की है।
खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, श्रीराम का किरदार निभा रहे व्यक्ति का तीर रावण का किरदार निभा रहे सुनील कुमार की आंख में लग गया, जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई।
घटना के बाद सुनील के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यह घटना 13 नवंबर 2025 देर रात की है। रावण का किरदार निभाने वाले सुनील कुमार एससी-एसटी समुदाय से हैं। सुनील का वाराणसी में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में रामलीला कमेटी के प्रबंधक के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। सुनील कुमार 10 सालों से रावण की भूमिका निभा रहे हैं। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Edited By : Chetan Gour
(सांकेतिक फोटो)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें