बजट 2026 के बाद शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2300 अंक टूटा, निफ्टी 500 अंक गिरा, ऑप्शन टैक्स बढ़ोतरी से हड़कंप
ऑपशन ट्रेडिंग पर टैक्स की खबरों से निवेशकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सेंसेक्स में 2300 और निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट आई। हालांकि बाजार में इसके बाद रिकवरी हुई। बाजार दोपहर 12.41 बजे सेंसेक्स 1,271 अंक गिरकर 81,296 पर पहुंच गया। निफ्टी 433 अंक गिरकर 24,985 पर था।
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने बताया कि फ्यूचर पर सीधे-सीधे टैक्स को 150 परसेंट बढ़ा दिया गया है। इस वजह से बाजार में हड़कंप मच गया। ऑप्शन पर भी टैक्स को 0.1 से बड़ा के 0.15 कर दिया गया है। यह टैक्स मार्केट के हिसाब से बहुत ज्यादा है। जिस वजह से बाजार इसको नेगेटिव ले रहा है और बाजार में आगे भी थोड़ी और कमजोरी बनी रह सकती।
कांग्रेस ने बजट को फर्जी करार देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मोदी के फर्जी बजट से शेयर मार्केट धड़ाम। इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि उन्हें बजट से कोई उम्मीद नहीं है।
edited by : Nrapendra gupta