budget में सस्ता महंगा, आम आदमी को बड़ी राहत! जानें क्या-क्या सस्ता हुआ
budget-2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026 में आम जनता की सेहत और जेब दोनों का ख्याल रखा गया है। सरकार ने कैंसर और शुगर जैसी 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर टैक्स घटाकर बड़ी राहत दी है। वहीं, अगर आप विदेश यात्रा (खासकर ब्रिटेन) की योजना बना रहे हैं या नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह बजट आपके लिए अच्छी खबर लाया है। हालांकि, शराब के शौकीनों और स्क्रैप कारोबार से जुड़े लोगों के लिए खर्च बढ़ने वाला है। आइए जानते हैं क्या-क्या सस्ता हुआ और किन चीजों के दाम बढ़े।