बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. बजट 2026-27
  3. बजट न्यूज़ 2026
  4. budget 2026 health announcements ayurvedic aiims medical hubs
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 1 फ़रवरी 2026 (12:01 IST)

बजट 2026-27: 3 नए आयुर्वेदिक एम्स, 5 रीजनल मेडिकल हब और सस्ती दवाओं का ऐलान

nirmala sitharaman on health in budget 2026-27
Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट 2026-27 पेश कर रही है। बजट में सीतारमण ने 3 नए आयुर्वेदिक एम्स बनाने की घोषणा की। नेशनल इंस्टीट्‍यूट ऑफ हास्पीटिलिटी की स्थापना भी होगी। ALSO READ: LIVE: Budget 2026 Live Updates: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण, सस्ती होंगी दवाएं
 
सीतारमण ने बजट में 5 क्षेत्रिय मेडिकल हब बनाने का भी एलान किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि बायो फॉर्मा के लिए 10 हजार करोड़ दिए जाएंगे। लोगों को शूगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए सस्ती दवाएं देंगे। 
 
वित्त मंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की देखभाल के लिए मेडिकल सहायता देंगे। डेढ़ लाख सेवाकर्ताओं की बहाली होगी। उन्होंने मेडिकल वैल्यू टूरिज्म के लिए खास स्कीम का भी ऐलान किया। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Budget 2026 Updates: पीएम मोदी ने बजट को सराहा, आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप बताया