Daily Horoscope
✕

Chardham Yatra: यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने के विरोध में 21 मार्च को होगा विरोध प्रदर्शन

Updated: शनिवार, 18 मार्च 2023 (16:08 IST)
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत की बैठक महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने का विरोध किया गया। इसके अलावा यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों से पंजीकरण की व्यवस्था समाप्त किए जाने की भी मांग की गई। यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने के विरोध में 21 मार्च को विरोध प्रदर्शन होगा।
 
टोकन व्यवस्था का होगा विरोध : बैठक में तय किया गया कि ऐसा न होने पर महापंचायत और तीर्थाटन और पर्यटन गतिविधियों से जुड़ी हुई संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में इसी 21 मार्च, मंगलवार को जिला मुख्यालय एवं मुख्य यात्रा पड़ाव में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा चारधामों में पर्यटन विभाग की ओर से शुरू किए जा रहे टोकन व्यवस्था का भी विरोध किया जाएगा।
 
तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी : चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित करने को लेकर भी तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी है। यात्रियों के पंजीकरण की व्यवस्था को लेकर भी असंतोष है। इसके विरोध के लिए महापंचायत की ओर से समन्वय समिति गठित की गई है।
 
समन्वयक बनाए गए : महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में सुरेश सेमवाल एवं महेश सेमवाल और कोर्ट में पुरुषोत्तम उनियाल, लखन उनियाल एवं अमित उनियाल, रुद्रप्रयाग जनपद में उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, तेजप्रकाश त्रिवेदी एवं संजय तिवारी तथा बद्रीनाथ के लिए उमेश सती और अशोक टोडरिया को समन्वयक बनाया गया है। डॉ. सती ने बताया कि देहरादून के लिए रजनीकांत सेमवाल, संजीव सेमवाल और अनिरुद्ध उनियाल को समन्वयक बनाया गया है।
 
बैठक में गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष और महापंचायत कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, महापंचायत उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, ब्रह्म कपाल तीर पंचायत समिति अध्यक्ष सुमीत सतीश, केदार सभा कार्यकारिणी सदस्य व संयुक्त सचिव संजय तिवारी, संगठन मंत्री तेज प्रकाश त्रिवेदी, निखिलेश सेमवाल, अनिरुद्ध उनियाल, लखन उनियाल, जगमोहन उनियाल, प्रशांत डिमरी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल ने किया।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख