शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Producer director Balu Anand dies
Written By
Last Modified: कोयंबटूर , शुक्रवार, 3 जून 2016 (15:39 IST)

तमिल अभिनेता बालू आनंद का निधन

Balu Anand
कोयंबटूर। तमिल अभिनेता एवं निर्देशक बालू आनंद का शुक्रवार को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
आनंद की उम्र 65 साल थी, करीब 100 फिल्मों में अभिनय करने के अलावा उन्होंने कुछ तमिल फिल्मों का निर्देशन भी किया था।
 
कलाम्पलायम स्थित अपने घर पर उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आनंद का निधन अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही हो गया था।
 
सत्यराज द्वारा अभिनीत अन्नागर फर्स्ट स्ट्रीट और विजयकांत की नाने राजा, नाने मंत्री उनकी मशहूर फिल्मों में से हैं। सूत्रों ने बताया कि उनके घर में अब उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कैसी है 'हाउसफुल 3' की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग?