शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Priyanka Gandhi Detained On Way To Home Of UP Man Who Died In Custody
Written By
Last Updated : बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (16:36 IST)

प्रियंका गांधी को UP पुलिस ने हिरासत में लिया, CM योगी ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं

प्रियंका गांधी को UP पुलिस ने हिरासत में लिया, CM योगी ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं - Priyanka Gandhi Detained On Way To Home Of UP Man Who Died In Custody
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने फिर हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलने जा रही थीं। अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून-व्यवस्था से बड़ा कोई नहीं है।
 
खबरों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस से हाथापाई भी हुई थी। सूत्रों के अनुसार अरुण वाल्मीकि के अंतिम संस्कार के बाद ही पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत दी जाएगी। प्रियंका को पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि मैं पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थीं। सरकार पता नहीं क्यों डरती है।

उल्लेखनीय है कि आगरा के थाना जगदीशपुरा में मालखाने से 25 लाख की चोरी के मामले में पूछताछ के लिए एक सफाईकर्मी को हिरासत में लिया गया था।
थाना जगदीशपुरा अंतर्गत में 17 अक्टूबर को मालखाने के बक्से में रखे 25 लाख रुपए की चोरी हो गई थी, जिसकी जांच में पुलिस ने अरुण सफाईकर्मी को हिरासत में लिया था।

अरुण इतना शातिर था कि उसने खुद को फंसता हुआ देखकर खुद को ताजगंज क्षेत्र में छिपा लिया था। पुलिस से बचने के लिए अपना सिर भी मुंडवा लिया था, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।
ये भी पढ़ें
शख्स के पेट से निकला मोबाइल, डॉक्टर्स भी रह गए दंग