sundarkand

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ की सद्भावना दूत के पद से हटाने के लिए ऑनलाइन मुहिम

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (10:39 IST)
मुंबई। पाकिस्तान में नियंत्रण रेखा के पार हमला करने को लेकर वायुसेना को बधाई देने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ की सद्भावना दूत के पद से हटाने की मांग करते हुए वहां ऑनलाइन अभियान शुरू हुआ है।
 
26 फरवरी को अभिनेत्री ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर लड़ाकू विमानों से हमला करने पर वायुसेना को बधाई दी थी।

चोपड़ा ने ट्वीट किया था- 'जय हिन्द, भारतीय सशस्त्र बल।' ऑनलाइन मंच आवाज पर इस आवेदन में अभिनेत्री को उनके पद से हटाने की मांग की गई है, क्योंकि वे तटस्थ नहीं रह पाईं।
 
उसमें लिखा है कि दो परमाणु ताकतों के बीच लड़ाई से बस विध्वंस और मौतें हो सकती हैं। यूनिसेफ की सद्भावना दूत के रूप में प्रियंका से तटस्थ और शांत रहने की उम्मीद थी लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुस जाने पर उसके पक्ष में किए गए ट्वीट से स्पष्ट है कि उनका रुख बदल गया और वे इस पदवी की हकदार नहीं रहीं।
 
चोपड़ा को 2016 में यूनिसेफ की सद्भावना दूत नियुक्त किया गया था। ऑनलाइन आवेदन को संयुक्त राष्ट्र और यूनिसेफ को टैग किया गया है। उस पर 3,519 लोगों के दस्तखत हो चुके हैं। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

BRICS देशों में बढ़ी यूपी की पकड़, ₹47,484 करोड़ का निर्यात; UAE-सऊदी अरब समेत ये देश बने बड़े बाजार

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

अगला लेख