Daily Horoscope
✕

जेल में कैदी ने लगाई फांसी

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (12:21 IST)
बरेली। बरेली केन्द्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रधान बंदीरक्षक को निलम्बित कर दिया गया है।
 
कारागार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बदायूं के हरिनगला गांव के निवासी कल्याण (45) को वर्ष 2005 में अपनी भाभी और भतीजी की हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह 25 मार्च 2012 से बरेली केन्द्रीय कारागार में बंद था।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे बैरक का बाड़ा खोला गया था। नित्य क्रिया और स्नान के बाद सुबह 11 बजे से भोजन वितरण हुआ। बंदी खाने और अपनी बातचीत में मशगूल हो गए और ड्यूटी में तैनात बंदीरक्षक भी इधर-उधर हो गए।
 
इसी दौरान कल्याण ने बैरक के पीछे की तरफ लगे जामुन के पेड़ पर जेल में मिले अपने अंगोछे से फंदा बनाया और लटक गया। लघुशंका के लिए पेड़ की तरफ गए एक कैदी की निगाह कल्याण के शव पर पड़ी तो उसने जेल प्रशासन को सूचना दी।
 
सूत्रों ने बताया कि मामले में लापरवाही उजागर होने पर प्रधान बंदीरक्षक राजीव कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिये गये हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। (भाषा) 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख