dharma sangrah
✕

पुजारी को आजीवन कारावास, 2 नाबालिग लड़कियों से किया था दुष्‍कर्म

Updated: शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (22:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने एक पुजारी को मंदिर में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि उसने एक पुजारी के रूप में लोगों की उससे जुड़ी आस्था की भी परवाह नहीं की और पूजा स्थल को अपवित्र किया, जहां बच्चों को एक सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए था।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विजेता सिंह रावत ने कहा कि 76 वर्षीय पुजारी विश्व बंधु ने एक मंदिर के पवित्र परिसर के भीतर बच्चों के साथ अपराध किया और अगर ऐसे शिकारी को मुक्त कर दिया जाता है तो अदालत भी अपना कर्तव्य निभाने में विफल हो जाएगी।

न्यायाधीश ने कहा, सुनवाई के किसी भी चरण में कोई पछतावा व्यक्त नहीं किया गया था। इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों में यदि उदारता दिखाई जाती है, तो यह अदालत उन बच्चों को नीचा दिखाएगी, जिन्होंने मामले को आगे बढ़ाने के लिए सभी बाधाओं का सामना किया है। इन पीड़ितों को भविष्य के लिए आहत किया गया है।
ALSO READ: यहां अपने ही परिवार की महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म के लिए क्‍यों किया जा रहा मजबूर?
इसके अलावा, अदालत ने कहा कि ऐसे आदतन यौन शिकारियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि दोषी ने पुजारी के रूप में विश्वास की भी परवाह नहीं की और मंदिर को भी अपवित्र किया, जहां बच्चों को सुरक्षित होना चाहिए था।
ALSO READ: हरियाणा में दुष्‍कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से थी आहत
अदालत ने अपने 16 जुलाई के आदेश में कहा, यह देखते हुए कि लगभग सात और नौ वर्ष की आयु के नाबालिग बच्चों के साथ दोषी द्वारा बार-बार बलात्कार किया गया था, अपराधी की मानसिकता में भ्रष्टता और प्रवृत्ति के बारे में बहुत कुछ बताता है, जो एक गंभीर स्थिति है।

अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और बलात्कार के लिए 50,000 रुपए और आपराधिक धमकी के लिए 10,000 रुपए के जुर्माने के साथ पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।(भाषा)

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख