Hanuman Chalisa
✕

मोदी के 5 नवंबर के केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां हुईं तेज, आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का करेंगे अनावरण

Updated: शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (09:28 IST)
देहरादून। 5 नवंबर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर उत्तराखंड देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड मंदिर को विशेष रूप से सजाने में जुटा हुआ है। गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन केदारनाथ जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
 
6 नवंबर को बाबा केदार के कपाट बंद होने से 1 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी केदार पुरी पहुंच केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यह मूर्ति 35 टन वजन की है और कर्नाटक में बनाई गई है। इसे सितंबर में चिनूक से धाम पहुंचाया गया था।

 
नवंबर 2019 से 3 चरणों में आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल का कार्य शुरू किया गया। इसके दूसरे चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। अब समाधि स्थल में आदि गुरु शंकराचार्य की 35 टन वजनी मूर्ति को भी स्थापित कर दिया गया है। इस मूर्ति को अभी कपड़े से ढंका गया है। मोदी 5 नवंबर को मूर्ति का अनावरण करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के ठीक सामने बनाई गई गुफा में रात्रि विश्राम कर योग ध्यान भी कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

Top News 16 November : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

अगला लेख