Daily Horoscope
✕

ड्रग मामले में आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी, बगैर इजाजत नहीं छोड़ सकेंगे मुंबई

Updated: शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (17:12 IST)
नई दिल्ली। G-20 समिट में पीएम मोदी, RBI गर्वनर बने रहेंगे शक्तिकांत दास, आर्यन खान की जेल से रिहाई समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर... 


03:34 PM, 29th Oct
-ड्रग मामले में आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी
-बॉम्बे हाईकोर्ट ने 5 पेज का बेल ऑर्डर जारी किया।
-1 लाख के मुचलके पर आर्यन को मिली जमानत
-हर शुक्रवार को NCB दफ्तर आना होगा।
-जांच अदालत की इजाजत के बगैर नहीं छोड़ सकेंगे मुंबई। 

03:13 PM, 29th Oct
-कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन। 
-पुनीत दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे हैं और प्रशंसकों के बीच वह 'अप्पू' नाम से मशहूर हैं।
-पुनीत ने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका नाम कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे अधिक कमाई कराने वाले अभिनेताओं की सूची में शुमार है।

02:11 PM, 29th Oct
-काशिफ खान का नवाब मलिक को जवाब, मैं समीर वानखेड़े को नहीं जानता
-उन्होंने कहा कि मैंने ड्रग्स पार्टी आयोजित नहीं की थी, टिकट खरीदकर क्रूज पर गया था। 
-ड्रग्स से मेरा कोई लेना देना नहीं, मैं सिगरेट भी नहीं पीता।
-काशिफ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता नवाब मलिक ऐसा क्यों कह रहे हैं?

09:00 AM, 29th Oct
-क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
-उन्हें शुक्रवार को जेल से रिहा किया जा सकता है।

08:54 AM, 29th Oct
-तेल कंपनियों ने शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
-राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 108.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.37 रुपए प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 114.47 रुपए और डीजल 105.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
-कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 109.02 और 100.49 रुपए प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में पेट्रोल 105.43 और डीजल 101.59 रुपए प्रति लीटर है।

08:53 AM, 29th Oct
-भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास को केंद्र की मोदी सरकार ने 3 साल का और एक्सटेंशन दे दिया है जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर, 2021 को खत्म होने जा रहा था।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने शक्तिकांत दास को 3 साल के लिए फिर से आरबीआई गवर्नर के पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

अगला लेख