ramcharitmanas

प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से टीवी जगत स्तब्ध

Updated: शनिवार, 2 अप्रैल 2016 (12:08 IST)
छोटे परदे के मशहूर धारावाहिक 'बालिका वधू' में 'आनंदी' का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्धि पाने वाली 24 साल की अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार की दोपहर में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यूषा की मौत की खबर से टीवी जगत शोक में डूब गया। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ ही उनके प्रशंसकों को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि 'आनंदी' अब उनके बीच नहीं रहीं। प्रत्यूषा के निधन के बाद ट्विटर पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई।
 
अर्पिता ने ट्वीट कर कहा कि आप अगर खुद को मारते हो तो यह अपने उन लोगों को भी मारने के समान है, जो आपको चाहते हैं। आरआईपी प्रत्यूषा।
 
श्रुति उल्फत ने कहा कि प्रत्यूषा के निधन की खबर से मैं दुखी और स्तब्ध हूं। आरआईपी। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
 
बिग बॉस के सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन ने लिखा कि खबर बहुत दुखद है। मैं जानता हूं कि जिंदगी कठिन है लेकिन आपको ऐसा करने की क्या जरूरत है। वे बहुत कम उम्र की थीं। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ होगा। इस समय उनके परिवार को मजबूती मिले।
 
बोमन ईरानी ने ट्वीट कर कहा कि यंग प्रत्यूषा बनर्जी का चले जाना बेहद दुखद खबर है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
 
Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan