dharma sangrah
✕

प्रशांत किशोर 11 फरवरी को बताएंगे अपना फ्यूचर प्लान

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (16:07 IST)
पटना। बुधवार को जनता दल (यू) से बर्खास्त प्रशांत किशोर ने बताया कि वे 11 फरवरी को अपनी भावी योजना का खुलासा करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को मैं अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताऊंगा। इससे पहले मैं किसी से कुछ नहीं कहूंगा। उल्लेखनीय है कि पार्टी विरोधी गतिवि‍धियों में लिप्त होने के आरोप के चलते बुधवार को पीके को जदयू से बर्खास्त कर दिया गया था।  
 
उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर के बयानों से नाराज नीतीश ने कहा था कि अमित शाह के कहने पर मैंने प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल कराया था। अब अगर वे जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। नीतीश ने स्पष्ट किया था कि अगर उन्हें जदयू में रहना है तो पार्टी की नीति और सिद्धांतों के मुताबिक ही चलना पड़ेगा।
 
इसके साथ ही पार्टी से निकाले जाने के तुरंत बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने लिखा- शुक्रिया नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए मेरी आपको शुभकामनाएं हैं। भगवान आपका भला करें।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

अगला लेख