कोरेगांव भीमा मामले की जांच को भटका रही सरकार : प्रकाश अंबेडकर
Koregaon Bhima violence case : वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कोरेगांव भीमा जांच आयोग के सामने जिरह छोड़ दी है और आरोप लगाया कि जांच को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। अंबेडकर ने कहा, भीमा कोरेगांव में हुए दंगों के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि ये पुलिस ने कराए थे।
जांच आयोग कोरेगांव भीमा की लड़ाई के 200 साल पूरे होने के मौके पर पुणे में एल्गार परिषद के कार्यक्रम के एक दिन बाद 1 जनवरी, 2018 को हुई हिंसा की जांच कर रहा है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जेएन पटेल आयोग की अध्यक्षता कर रहे हैं। अंबेडकर ने कहा, भीमा कोरेगांव में हुए दंगों के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है क्योंकि ये पुलिस ने कराए थे।
अंबेडकर ने कहा, अब सरकारी वकील जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझसे कुछ बातें कहलवाने की कोशिश की गई थीं। इसीलिए मैंने आयोग से कहा कि जो भी जानकारी मुझे देनी थी, मैंने आयोग को दे दी है। मैंने जिरह छोड़ दी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें