शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi shows double standards, India-US trade deal ends the wait of the countrymen, says Piyush Goyal
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (18:18 IST)

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

Piyush Goyal
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज हर भारतवासी देशभर में पीएम मोदी का अभिनंदन कर रहा है कि उन्होंने अमेरिका के साथ एक बहुत बढ़िया ट्रेड डील किया है। जिसका देशवासियों को कई महीने से इंजतार था वो संपन्न किया है। 
देश हित और जनहित को सामने रखते हुए एक बड़ा मजबूत भारत के भविष्य को चारचांद लगाने वाला ट्रेड डील पीएम मोदी के नेतृत्व में कल रात को किया गया है इसके लिए मैं 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं और सभी को बधाई देता हूं। इससे सभी को लाभ और सभी के लिए ढेर सारे अवसर लाने वाला ट्रेड डील पीएम मोदी ने कल तय किया।
पीयूष गोयल ने कहा कि ये बात हम संसद में बोलने वाले थे लेकिन वहां पर आप सब ने देखा कि विपक्ष ने किस प्रकार से भद्दा व्यवहार किया। अध्यक्ष जी के आसन तक पहुंच गए और उनका अपमान किया मैं विपक्ष की घोर निंदा करता हूं।
गोयल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना रिश्तों और करीबी संबंधों का फ़ायदा उठाते हुए अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील फ़ाइनल की है, जो हमारे सभी पड़ोसियों, आस-पास के सभी देशों और हमसे मुकाबला करने वाले सभी देशों की तुलना में भारत को सबसे अच्छी डील मिली है। यह हम सभी के लिए एक शानदार डील है। 
us trade deal

गोयल ने कहा कि मैं मानता हूं कि इस डील से हमारे MSMEs, हमारा इंजीनियरिंग सेक्टर, हमारे इंजीनियरिंग सेक्टर के सभी प्लेयर्स चाहे वे ऑटो कंपोनेंट्स बनाते हों, इलेक्ट्रिकल पार्ट्स बनाते हों, या अमेरिका में अलग-अलग तरह के इंजीनियरिंग सामान बेचने का काम करते हों, या भविष्य में ऐसा करने की योजना बना रहे हो,हमारा टेक्सटाइल सेक्टर, हमारा जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर, हमारा लेदर गुड्स सेक्टर, हमारा मरीन गुड्स सेक्टर, इन सभी को इस डील से बहुत सारे मौके मिलेंगे। Edited by : Sudhir Sharma