शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lok Sabha chaos over Rahul Gandhis ex-Army chief memoir mention 8 MPs suspended
Last Updated : मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (16:34 IST)

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Lok Sabha Speaker
मंगलवार को संसद की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी को टोके जाने से विपक्ष के सांसद इतने नाराज हो गए कि उन्‍होंने लोकसभा स्‍पीकर के ऊपर कागज उछाल दिया। इसके बाद स्‍पीकर ने 8 सांसदों को सस्‍पेंड कर दिया है। हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। जिन सांसदों पर कार्रवाई की गई है। इनमें कांग्रेस से मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, अमरिंदर राजा वड़िंग, हिबी ईडन, किरन रेड्डी, प्रशांत पोडोले, एस. वेंकटेशन और डीन कोरियाकोस शामिल हैं।
इन्‍हें पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। इस बीच कांग्रेस ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर लोकसभा से7 कांग्रेस सांसद और मदुरै से 1 CPM सांसद के सस्पेंशन और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
लोकसभा से सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि 8 सांसद सस्पेंड किए गए हैं, 7 कांग्रेस सांसद और मदुरै से 1 CPM सांसद एस. वेंकटेशन। हमारी गलती यह है कि हम सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे थे जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा था।

कल, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बार-बार परेशान किया गया और उन्हें बोलने नहीं दिया गया, और उनसे ऑथेंटिकेशन देने के लिए कहा गया। आज, वह ऑथेंटिकेशन लेकर आए और उन्होंने लेटर दिया और ऑथेंटिकेशन जमा किया। उसके बाद उन्होंने विपक्ष के नेता का भाषण रोक दिया। राहुल गांधी ने चीन, अमेरिकी टैरिफ के बारे में बात की। उसके बाद राहुल गांधी का माइक ले लिया गया, और हमने विरोध किया इसलिए हमें सस्पेंड कर दिया गया है। Edited by : Sudhir Sharma