सम्बंधित जानकारी
- जम्मू-मेंढर मार्ग पर रियायती हेलीकॉप्टर सेवा को मंजूरी
- देहरादून में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस, अश्वगंधा पर क्या बोले एक्सपर्ट?
- मणिपुर में बिहार के 2 प्रवासी श्रमिकों की हत्या, इलाके में फिर फैला तनाव
- दिल्लीवासियों को केजरीवाल पर भरोसा, उन्हें किसी और की जरूरत नहीं : मनीष सिसोदिया
- हरियाणा के नूंह में फिर तनाव, 2 पक्षों में जमकर पथराव, युवती को जिंदा जलाया
केरल में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, छुट्टी नहीं मिलने से था परेशान
मलप्पुरम (केरल)। केरल के मलप्पुरम जिले में 36 वर्षीय पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। विनीत मलप्पुरम जिले में 'थंडरबोल्ट कमांडो' (Thunderbolt Commando) के रूप में सेवा दे रहे थे और फिलहाल स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG)का हिस्सा थे। विनीत रविवार को अपने क्वार्टर के बाथरूम में मृत पाए गए।ALSO READ: छतरपुर में देर से आने पर डांटा तो छात्र ने प्रिंसिपल को गोली मार दी
'थंडरबोल्ट बल' माओवाद विरोधी तलाश अभियान से जुड़ा है। बताया जाता है कि मूल रूप से वायनाड जिले के निवासी विनीत बार-बार अनुरोध के बावजूद छुट्टी नहीं मिलने से परेशान थे। हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे मृत पाए गए। उन्होंने खुद को गोली मार ली।ALSO READ: पेट में लगी गोली, यात्रियों की जान बचाने के लिए चलाता रहा जीप
इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने यह भी बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
