1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 migrant workers from Bihar killed in Manipur,

मणिपुर में बिहार के 2 प्रवासी श्रमिकों की हत्या, इलाके में फिर फैला तनाव

2 migrant workers from Bihar killed in Manipur
Manipur Crime News : मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिहार के 2 प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वे निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक थे और मेइती-प्रभुत्व वाले काकचिंग जिले में किराए के मकान में रहते थे। 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5.20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केइराक में पंचायत कार्यालय के पास हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मृतकों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव निवासी सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) के रूप में हुई है। वे निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक थे और मेइती-प्रभुत्व वाले काकचिंग जिले में किराए के मकान में रहते थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मौजूदा आरक्षण बरकरार रखने, धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध करने सहित PM मोदी ने लिए ये 11 संकल्प