Hanuman Chalisa
✕

खनन माफिया से सौदेबाजी कर रहा था सिपाही, वायरल ऑडियो ने बढ़ाई मुश्‍किल

Updated: गुरुवार, 6 जून 2019 (11:49 IST)
मथुरा। मथुरा में एक सिपाही और खनन माफिया से जुड़े एक व्यक्ति के बीच संवाद का ऑडियो संदेश वायरल होने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर करके जांच शुरू कर दी गई है और थाने के एसएसआई की भूमिका को लेकर संदेह के कारण उसका तबादला कर दिया गया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मथुरा जनपद के थाना जमुना पार क्षेत्र में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह यादव और खनन माफिया के बीच खनन के लिए सौदेबाजी को लेकर हुई बातचीत का करीब ढाई मिनट का ऑडियो संदेश वायरल हुआ है। इस संदेश में सिपाही साफ तौर पर कह रहा है कि अब 25 नहीं, 50 हजार रुपए लगेंगे, क्योंकि इस समय भाजपा का राज है। 
 
यह जानकारी मिलने पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सिपाही राघवेंद्र सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया और थाने के एसएसआई भीम सिंह की भूमिका पर संदेह उठने पर उन्हें अपराध शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया है। 
 
एसएसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है जिसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

ब्राजील में ट्रंप समर्थित बोल्सोनारो की हार US मिडटर्म चुनाव में कितना बड़ा झटका? भारत पर क्या पड़ेगा असर, समझें पूरा गणित

"ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा..." राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब

कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख