suvichar
✕

AMU हिंसा : पुलिस ने कबूल की रोजेदार छात्रों की इफ्तार दावत

Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (22:29 IST)
अलीगढ़ (उप्र)। संशोधित नागरिकता कानून (Amended citizenship law) के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में हाल में हुई हिंसा में आमने-सामने खड़े छात्र और पुलिस शुक्रवार को इफ्तार के दौरान एक ही दस्तरख्वान पर नजर आए।

एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने शनिवार को बताया कि सीएए के खिलाफ देश में जगह-जगह हुए हिंसक प्रदर्शन में हताहत हुए लोगों के लिए शुक्रवार को धर्मगुरुओं के आह्वान पर अनेक छात्रों ने रोजा रखा था। शाम को छात्रों ने बाब-ए-सैयद गेट के पास इफ्तार के वक्त परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से भी इफ्तार में शामिल होने का आग्रह किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने भी छात्रों की यह दावत कबूल करते हुए इफ्तार में हिस्सा लिया और सौहार्द की मिसाल पेश की। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइंस) अनिल समानिया ने कहा कि वह छात्रों की तरफ से की गई पहल की सराहना करते हैं और पुलिस ने इफ्तार में शामिल होकर वाजिब काम किया।

फैजुल हसन ने कहा कि यह गांधीवादी तरीका सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन जारी रखते हुए समाज में अमन कायम रखने का एक हिस्सा है और हमने हिंसा में मारे गए लोगों के लिए कुरान ख्वानी भी की।

हालांकि भाजपा जिला प्रवक्ता निशीथ कुमार ने इफ्तार में पुलिसकर्मियों के हिस्सा लेने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि वह आयोजन हिंसा में शामिल हुए लोगों की याद में किया गया था, लिहाजा पुलिस को उसमें शिरकत नहीं करनी चाहिए थी।
सांकेतिक फोटो

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख