sundarkand

जेलों के लिए बना पॉडकास्ट- देश की जेलों को जोड़ने की एक अनूठी कोशिश

Updated: सोमवार, 16 नवंबर 2020 (19:11 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय जेल, भोपाल, मॉडल जेल, चंडीगढ़ और केंद्रीय जेल, जयपुर- इन सब में एक सूत्र आपस में खूब मेल खाता है। इन सभी जेलों ने कोरोना के दौरान बाहर की दुनिया की मदद करने की ठानी और लोगों के लिए बड़ी तादाद में मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट बनाए।
 
इन जेलों के बंदियों के कामों पर किसी का खास ध्यान नहीं गया, लेकिन इनका काम खास जरूर था। जेलों में मुलाकातें बंद होने और अवसाद के बढ़ने के बावजूद वे बाहरी समाज की मदद की जिम्मेदारी को निभाते रहे। ऐसी कहानियां अनगिनत हैं।
 
भारत में इस समय करीब 1400 जेलें हैं। इनके कई बंदियों ने जो किया, वह तारीफ के काबिल है। ऐसी बहुत-सी सच्ची कहानियों, बंदियों की कर्मशीलता और सकारात्मक व्यवहार को सामने लाने के लिए तिनका तिनका ने एक अनूठी पहल की है। दिवाली और बाल दिवस के मौके पर तिनका तिनका ने एक ऐसे पॉडकास्ट की शुरुआत की है, जो दुनिया भर की जेलों को आपस में जोड़ेगा।
 
जेल सुधारक और तिनका तिनका की संस्थापक वर्तिका नन्दा ने इस पॉडकास्ट की संकल्पना की है। हर हफ्ते किसी नए पॉडकास्ट के जरिए तिनका तिनका जेल रेडियो अलग-अलग जेलों की विशेष कहानियों को सामने लेकर आएगा। अब यह चैनल जेलों पर नियमित प्रस्तुतिकरण करेगा।
 
तिनका तिनका जेल रेडियो नाम के इस पॉडकास्ट को ज्ञानेश्वर मुले (पूर्व आईएफएस) और मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने रिलीज किया है।
 
पहली कड़ी उन बच्चों के नाम की गई है जो अपराध किए बिना अपने मां या पिता के साथ जेल में रहने के लिए मजबूर हैं क्योंकि उनके पास कोई और ठिकाना नहीं है।
 
क्या है तिनका तिनका : तिनका तिनका भारतीय जेलों पर वर्तिका नन्दा का शुरू किया गया अभियान है। बंदियों और जेल स्टाफ के लिए देश के पहले ख़ास सम्मान- तिनका तिनका इंडिया अवार्ड्स और तिनका तिनका बंदिनी अवार्ड्स इसी मुहिम का हिस्सा हैं। हाल में उन्होंने भारत की जेलों में महिलाओं और बच्चों की स्थिति का आकलन कर भारत सरकार को एक शोध सौंपा है। उनकी तीन किताबें- तिनका तिनका तिहाड़, तिनका डासना और तिनका मध्य प्रदेश भारतीय जेलों की तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग की प्रमुख हैं।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख