Hanuman Chalisa
✕

मालाबार 2020 का दूसरा चरण मंगलवार से, भारत-अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत भी हिस्सा लेंगे

Published: सोमवार, 16 नवंबर 2020 (17:51 IST)
Malabar 2020
नई दिल्ली। भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच 4 दिन के समुद्री अभ्यास मालाबार 2020 (Malabar 2020) का दूसरा चरण (Second phase) मंगलवार से शुरू होगा। इस अभ्यास का पहला चरण गत 3 से 6 नवम्बर तक हुआ था। मालाबार के दूसरे चरण में भारतीय नौसेना (Indian Navy) और अमेरिकी नौसेना (US Navy) दोनों के विमानवाहक पोत भी हिस्सा लेंगे। 
ALSO READ: मालाबार समुद्री अभ्यास का पहला चरण मंगलवार से, ऑस्ट्रेलिया भी हुआ शामिल
सबसे पहले अमेरिका के साथ 1992 में शुरू हुए मालाबार अभ्यास में पहले जापान और फिर अब ऑस्ट्रेलियाई नौसेना भी शामिल हो गई है। यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलियाई नौसेना भी अभ्यास में अपने अनुभव साझा करेगी। दूसरे चरण में चारों देशों की नौसेना पहले चरण के परस्पर तालमेल को आगे बढाते हुए अपने जौहर तथा रणकौशल दिखाएगी।
ALSO READ: चीन से तनाव के बीच मालाबार नौसेना युद्धाभ्‍यास में अब भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया भी शामिल
दूसरे चरण के संयुक्त अभ्यास भारत के विमानवाहक पोत विक्रमादित्य और अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत निमिट्ज कैरियर को केन्द्र में रखकर किये जाएंगें। दोनों विमानवाहक पोत अन्य युद्धपोतों, पनडुब्बियों तथा विमानों के साथ बड़े नौसेन्य अभियान में हिस्सा लेंगे। 
इस दौरान इन विमानवाहक पोतों पर तैनात लड़ाकू विमान क्रास डेक उडान भरेंगे। इन विमानों में मिग 29 के और एफ-18 शामिल होंगे। इसके अलावा पनडुब्बियां भी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय नौसेना के स्वदेशी विध्वंसक युद्धपोतों में कोलकाता तथा चेन्नई श्रेणी के युद्धपोत, फ्रिगेट तलवार और हेलिकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे।
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख