Hanuman Chalisa
✕

Gyanvapi Case : ज्ञानवापी मामले की वादी के पति को मिली धमकी, वाराणसी में मुकदमा दर्ज

Updated: गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (18:05 IST)
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मुकदमे की वादी लक्ष्मी देवी के पति सोहन लाल आर्य को पाकिस्तान के फोन नंबर से धमकीभरा संदेश मिला है। इस मामले में वाराणसी के लक्सा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले उन्हें 19 मार्च को भी धमकीभरा संदेश प्राप्त हुआ था।

पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया कि सोहन लाल आर्य का कहना है कि 19 और 20 जुलाई को उन्हें पाकिस्तानी नंबर से धमकीभरा संदेश मिला था। इससे पहले उन्हें 19 मार्च को भी धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। इस बात की जानकारी उन्होंने उच्च अधिकारियों को दी है।

आर्य ने बताया कि सन्देश में उन्हें मां श्रृंगार गौरी का मुकदमा वापस लेने की धमकी दी गई है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में लक्सा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि दिल्ली की राखी सिंह और वाराणसी की 4 महिलाओं ने ज्ञानवापी परिसर में स्थित माँ श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन के लिए स्थानीय अदालत में वाद दायर किया है। आर्य मुकदमे में वाराणसी की चारों वादी महिलाओं के पैरोकार हैं। उनमें से लक्ष्मी देवी उनकी पत्नी हैं।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख