biodatamaker

नीतीश का PK और पवन पर पलटवार, जो जहां जाना चाहे चला जाए...

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (12:34 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर जदयू में जारी घमासान के बीच बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने परोक्ष रूप से प्रशांत किशोर (PK) और पवन वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको जहां जाना है, चला जाए। मेरी शुभकामनाएं हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर और पवन वर्मा सीएए के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच, नीतीश ने यह कहकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि जो जहां जाना चाहता है, चला जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के बयान पर न जाएं, मेरी नीति साफ है। 
 
उन्होंने कहा कि जिसको जो भी कहना है पार्टी के फोरम पर ही कहना चाहिए, लेकिन पार्टी से विचार विमर्श किए बिना बयान देना सही नहीं है और यह उनके व्यक्तिगत बयान हैं। इन्हें पार्टी का बयान नहीं मानना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा दोनों के लिए मेरे दिल में इज्जत है।

<

#WATCH Bihar CM Nitish Kumar on JDU leader Pawan Verma's letter to him on CAA&NRC: If anyone has any issues then the person can discuss it within party or at party meetings, but such kind of public statements are surprising. He can go and join any party he likes, my best wishes. pic.twitter.com/qFXgVSWfKu

— ANI (@ANI) January 23, 2020 >मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब कुछ लोग रास्ता चुन लेते हैं तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता। नीतीश ने सीधे-सीधे तो नहीं लेकिन, प्रशांत किशोर के पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि 'कुछ लोग' कोई भी कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख