dharma sangrah

पायलट बाबा के हरिद्वार यज्ञ में विदेशियों की धूम

Updated: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015 (13:20 IST)
देहरादून। तीर्थनगरी हरिद्वार में इन दिनों पायलट बाबा के महामृत्युंजय रुद्र यज्ञ की धूम है। विदेशी युवक-युवतियों को गेरुए वस्त्र धारण कर गंगा, गाय और भ्रूण हत्या के पाप को रोकने का संदेश देने की शोभायात्राएं निकल रही हैं तो कलश यात्राओं के जरिए यज्ञ स्थल तक गंगा जल के कलश विदेशियों द्वारा सिर पर उठाते हुए देखना भी एक अलग अनुभूति करा रहा है। लेकिन अखाड़ा परिषद इस आयोजन से साधु-संतों को दूर रहने की चेतावनी दे रहा है।
परिषद इस आयोजन से साधु-संतों को दूर रहने की चेतावनी दे रहा है। साधु-संतों की चेतावनी का असर भी दिख रहा है। स्थानीय साधु-संत इस आयोजन से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला एवं विदेशी युवक-युवतियों का सम्मोहन बाबा के सम्मोहन पर भारी है।
 
इससे इस अनुष्ठान के आयोजक पायलट बाबा खासे नाराज हैं। वे कह रहे हैं कि उनके बराबर ताकत वाला अखिल विश्व में कोई नहीं है। वे चाहें तो सबको ठीक कर देंगे लेकिन वे अभी अपने यज्ञ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम हृदय से तंत्र-मंत्र जानते हैं, लेकिन सुख-शांति के प्रयोग के लिए ही वे धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं। उनके दिल में सभी अखाड़ों और संतों के लिए सम्मान है। हम शाप देने की भी शक्ति रखते हैं। जो विघ्न डालेगा, वहीं विनाश को प्राप्त होगा।
 
संतों की चेतावनी का असर यज्ञ शुरू होने से पूर्व निकली शोभायात्रा पर दिखा है। रुद्र महायज्ञ से संतों ने किनारा किया हुआ है। किसी भी अखाड़े के संत पदाधिकारी श्रीमहंत, महंत या कोठारी शोभायात्राओं सम्मिलित नहीं हुए।
पायलट बाबा के आश्रम में भी कोई नहीं पहुंचा। हालांकि पायलट बाबा जूना अखाड़े से जुड़े हैं। उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि जूना अखाड़े ने दी है। प्रयाग कुंभ में तो उन्होंने मां योगेश्वरानंद, मां श्रद्धागिरि, मां चेतनागिरि को जूना अखाड़े से महामंडलेश्वर भी बनवाया था।
 
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर बनने से पूर्व ये सब पायलट बाबा के ही शिष्य थे। इन लोगों ने जरूर शोभायात्रा में सम्मिलित होकर बाबा की लाज रखी। अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी रामानंद एवं महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंदगिरि शोभायात्रा में शामिल हुए। ये दोनों पायलट बाबा द्वारा स्थापित महामंडलेश्वर परिषद के भी सदस्य हैं, जो उन्होंने प्रयाग में बनाया था। जूना अखाड़े के स्वामी अर्जुन पुरी यज्ञ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
 
 
लेखक के बारे में
ललित भट्‌ट
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस