ganesh chaturthi

घर में आई 'लक्ष्मी' तो 3 दिन तक फ्री बांटा पेट्रोल

Updated: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (14:47 IST)
बैतूल। इन दिनों ज‍बकि पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और ऐसे में अगर कोई पेट्रोल पंप मालिक फ्री पेट्रोल बांटने लगे तो आप क्या कहेंगे? ऐसा ही कुछ वाकय किया है बैतूल के पेट्रोल पंप मालिक ने। किस्सा कुछ यूं है कि यहां के राजेंद्र सैनानी नाम के पेट्रोल पंप मालिक ने अपने परिवार में बिटिया पैदा होने की खुशी में लोगों को फ्री पेट्रोल बांटे। उन्होंने 13 से 15 अक्टूबर तक 3 दिन तक सुबह 9 बजे 11 और शाम 5 से 7 बजे तक 5 से 10 प्रतिशत अतिरिक्त पेट्रोल देने की स्कीम चलाई।
 
बैतूल के पंप संचालक राजेन्द्र सैनानी (राजू) के बड़े भाई स्व. गोपालदास सैनानी की पुत्री शिखा जन्म से ही मूक-बधिर है। कई साल पहले शिखा के पिता गोपालदास का बीमारी के बाद निधन हो गया था। तब से राजेन्द्र सैनानी ने ही शिखा की परवरिश की। उसकी धूमधाम से शादी करवाई। झाबुआ में ब्याही शिखा के पति भी मूक-बधिर हैं और भोपाल में नौकरी कर रहे हैं। 9 अक्टूबर को शिखा ने बैतूल के निजी अस्पताल में कन्या को जन्म दिया। मूक बधिर दंपत्ति की गोद में किलकारी गूंजी तो पूरे परिवार में जश्न का माहौल हो गया।
 
इस खुशी को दोगुना करने के लिए अपनी बैतूल के इटारसी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सैनानी ने 3 दिन तक उपभोक्ताओं को अतिरिक्त पेट्रोल मुफ्त उपलब्ध कराने का ऐलान किया। इस योजना के तहत उपभोक्ता 100 रुपए के पेट्रोल पर 5 प्रतिशत और 200 से 500 रुपए के पेट्रोल पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त पेट्रोल ले सकते हैं। सैनानी के इस कदम की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख