Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र : बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ली, भालू के हमले में 2 व्यक्ति घायल

Updated: शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (18:18 IST)
चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के जंगल में बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि भालू के हमले में 2 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एनआर प्रवीण ने बताया कि बाघ के हमले की घटना मध्य चंदा संभाग के पोम्भुरना वन क्षेत्र में स्थित जंगल में हुई। अधिकारी ने बताया कि बाघ ने पोम्भुरना तहसील निवासी पुरषोत्तम मडावी पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। वह घास लाने जंगल में गया था, तभी यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित का शव गुरुवार सुबह उसके परिवार के सदस्यों ने बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि इस बीच शुक्रवार को जमनजेट्टी इलाकों में एक भालू के हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख