ramcharitmanas

इंदौर में निकले UK के 6 कोरोना स्ट्रेन, लग सकता है रात्रिकालीन कर्फ्यू

Updated: शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (19:54 IST)
इंदौर। कोरोना के लगातार बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच अब नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। 20 फरवरी को जांच के लिए दिल्ली भेजे गए 106 सैम्पल में से 6 में UK स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही शहर में एक बार फिर रात्रिकालीन कर्फ्यू की आहट सुनाई देने लगी है। 
 
संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के 6 लोगों में UK के स्ट्रेन मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई है यह वेरियंट ज्यादा तेजी से फैलता है। अत: यह और तेजी से फैल सकता है। इसलिए रोको-टोको अभियान को तेजी और ताकत से लागू करना होगा। दूसरी ओर, सीएम ने भी बैठक लेकर इसे सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं। 
 
डॉ. शर्मा ने कहा कि संभागायुक्त ने कहा कि जिनमें नए स्ट्रेन मिले हैं, उनके संपर्क में आने वालों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इनके ट्रेवल, परिजनों की जानकारी के लिए टीम इनके घर पहुंची थी।
 
कोविड नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि हमने नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए दिल्ली सैंपल भेजे थे। इनमें से राजेंद्र नगर का एक, तेजाजी नगर इलाके के तीन, पलासिया क्षेत्र का एक वहीं, प्रेम नगर इलाके का एक संक्रमित सामने आया है।

यह स्ट्रेन 10 से लेकर 40 वर्ष तक के मरीजों में पाया गया है। ये सभी पुरुष हैं और संक्रमण के बाद होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से किसी भी मरीज की विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं है। ये मरीज 10 से 15 फरवरी के बीच संक्रमित पाए गए थे।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में ही 1056 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। 4 मार्च को सबसे ज्यादा 176 मामले सामने आए थे। इंदौर में फिलहाल 1330 पॉजिटिव उपचाररत हैं। 
 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख