Daily Horoscope
✕

पायल तड़वी खुदकुशी मामला, 2 और डॉक्टर गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 29 मई 2019 (13:21 IST)
मुंबई। मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में कनिष्ठ महिला चिकित्सक पर जातिगत टिप्पणी कर उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में दो और चिकित्सकों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को थोड़ी देर पूछताछ के बाद डॉक्टर भक्ति मेहारे को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दो अन्य आरोपी हेमा आहूजा और अंकिता खंडेलवाल फरार हो गईं थीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आहूजा और खंडेलवाल को बुधवार तड़के मध्य मुंबई की आग्रीपाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आला अफसर ने बताया कि यहां के बीवाईएल नायर अस्पताल में पायल तड़वी ने जातीय टिप्पणियों से तंग आकर पिछले हफ्ते कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तड़वी (26) ने पिछले बुधवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

इसके बाद उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि साथी डॉक्टर उसे ताने मारते थे और जातिगत टिप्पणियां करते थे क्योंकि वह अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखती थी। ‘वंचित बहुजन अघाडी’ और अन्य दलित एवं आदिवासी संगठनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख