sundarkand
✕

कश्मीर घाटी में ईद के मौके पर भी बाज नहीं आए पत्थरबाज

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (14:56 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। ईद की खास नमाज अदा करने के लिए लोग मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्रित हुए। हालांकि कुछ इलाकों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव और झड़प की घटनाएठ भी हुईं।
 
मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान में एक माह तक रोजे रखने के बाद आज सुबह से ही नमाज पढ़ने के लिए ईदगाहों अथवा मस्जिदों में एकत्रित हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हजरतबल मस्जिद में सबसे ज्यादा लोग एकत्रित हुए। यहां 50,000 से अधिक लोगों ने नमाज अदा की।
 
उन्होंने बताया कि पुराने शहर की ईदगाह में करीब 40,000 लोग इकट्ठा हुए और अपनी नमाज अदा की। उन्होंने बताया कि शहर के बीचों-बीच स्थित सोनावर और सौरा मस्जिद में भी लोग बड़ी संख्या में जुटे। इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों और घाटी के सभी प्रमुख शहरों में भी भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई।
 
उन्होंने बताया कि नमाज के बाद पथराव की कुछ घटनाओं को छोड़कर घाटी में स्थिति करीब-करीब शांतिपूर्ण रही। सोपोर, अनंतनाग, राजपुरा, शोपियां कस्बे और शहर के सफकदल इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
 
अधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों ने ईद के मौके पर भारी भीड़ जुटने के बाद हिंसा भड़कने के डर से सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख समेत सभी अलगाववादी नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जेकेएलएफ के चेयरमैन मोहम्मद यासिन मलिक को भी एहतियातन हिरासत में ले लिया है और उन्हें श्रीनगर के केन्द्रीय कारागार में रखा है। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख