dharma sangrah

इंद्राणी पर जेल में दंगा भड़काने का आरोप, 200 लोगों पर मामला दर्ज

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (14:05 IST)
मुंबई। बायकुला जेल में एक महिला कैदी की मौत के बाद शीना बोहरा हत्या मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी सहित करीब 200 कैदियों के खिलाफ दंगा भड़काने और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।
 
कैदी मंजू गोविंद शेटे की शुक्रवार रात को सरकारी जेजे अस्पताल में मौत हो गयी थी। आरोप है कि जेल की एक महिला अधिकारी ने कथित तौर पर पिटाई उसकी की थी। इसके बाद, जेल में छह कर्मियों को निलंबित कर दिया गया और कल पुलिस ने उनके खिलाफ भादंसं की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) के तहत एक मामला दर्ज किया।
 
शेटे की मौत के बाद, शनिवार की सुबह से जेल की 200 से अधिक महिला कैदी उत्पात मचा रही थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि शनिवार को कुछ कैदी जेल की छत पर चढ़ गए और अखबार जला डाले। उन्होंने बताया कि कैदियों ने आरोप लगाया कि जेल की एक महिला अधिकारी ने शेटे की पिटाई की। वे मामले की जानकारी मीडिया तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन जेल नियमों के तहत इसकी इजाजत नहीं थी।
 
एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि बायकुला जेल में बंद इंद्राणी सहित 200 कैदियों के खिलाफ कल भारतीय दंड संहिता के तहत दंगा फैलाने, गैर-कानूनी तरीके से एकत्र होने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 
 
जेल में करीब 251 महिला कैदी हैं। इंद्राणी पर अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय के साथ मिलकर 24 अप्रैल 2012 को अपनी 24 वर्षीय बेटी की हत्या करने का आरोप है। शीना का जला हुआ शव मुंबई के नजदीक रायगढ़ जिले के एक जंगल में एक बैग में पड़ा हुआ मिला था। (भाषा)
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

अगला लेख